29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमराजनीतिदो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

पीएम गुजरात को देंगे हजारों करोड़ रुपये मूल्‍य की परियोजनाओं की सौगात

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिन का गुजरात दौरा गुरुवार यानि आज से शुरू हो गुआ हैं। दौरे के पहले दिन वो सूरत और भावनगर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन भी करेंगे। गुजरात, मोदी का गृह राज्य है और इस साल के अंत तक में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं राज्य में करीब तीन दशक से शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी सत्ता में कायम रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे सूरत में 34 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वो भावनगर जाएंगे, वहां दोपहर करीब दो बजे वे 52 सौ करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। और प्रधानमंत्री रात को करीब नौ बजे अहमदाबाद के जीएमडीसी (गुजरात खनिज विकास निगम) मैदान में नवरात्रि महोत्सव में के लिए शामिल होंगे। 

वहीं पीएम के दूसरे दिन के दौरे की बात करें तो दिन 30 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे वो अहमदाबाद एजुकेशन सोसाइटी में एक सार्वजनिक समारोह में मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। जबकि शाम करीब पौने छह बजे अंबाजी में 72 सौ करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही नई ब्रॉड गेज लाइन की आधारशिला रखेंगे, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए अंबाजी की यात्रा करना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होने के लिए अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। उसके बाद अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में नवरात्रि उत्सव में भी पीएम मोदी भाग लेंगे। 

ये भी देखें 

टी-20 सीरीज में भारत की ऐतिहासिक जीत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें