27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमबिजनेसदेश को मिलेगी 5जी हाई स्पीड नेटवर्क की सुविधा

देश को मिलेगी 5जी हाई स्पीड नेटवर्क की सुविधा

पीएम मोदी एक अक्तूबर को लॉन्च करेंगे 5जी

Google News Follow

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नवरात्रि के पावन अवसर के दौरान एक 1 अक्टूबर, 2022 को देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि कल यानी एक अक्तूबर से 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है और इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 5जी सर्विस का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोग 2023 में 5जी सेवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही इनके पास ऐसे स्मार्टफोन भी हैं, जो 5जी नेटवर्क के लिए तैयार हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी तेज गति मोबाइल इंटरनेट सुविधा के शुभारंभ के दौरान दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन भी देखेंगे। 

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार को पहली किस्त का भुगतान कर दिया है। भारती एयरटेल ने 5जी नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम के लिए 8,312.4 करोड़ रुपये का पेमेंट कर दिया है। वहीं रिलायंस जियो ने 7864 करोड़ रुपये की पहली किस्त दे चुकी है। सभी टेलीकॉम कंपनियां द्वारा 17,876 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के बाद उन्हें स्पेक्ट्रम आवंटित किया जा चुका है।  

दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिलकर अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (आईएमसी) 2022 के छठे संस्करण का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में एक बार फिर नए प्रौद्योगिक इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। 2022 के लिए इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है, जो विकसित डिजिटल भारत के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगा। आईएमसी 2022 में 70 हजार से ज्यादा लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है। इस इवेंट में देश की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के 45वें एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जियो दीपावली तक देश में 5जी सर्विसेज को लॉन्च कर देगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से 5जी सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 2023 के आखिर तक देश के हर कोने में 5जी सेवा उपलब्ध होगा।  

ये भी देखें 

मोदी सरकार की तरफ से गरीबों को राहत देने की तैयारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें