25.7 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियापापड़ी चाट कॉमेंट और पर्चा फाड़ सांसदों पर भड़के पीएम मोदी

पापड़ी चाट कॉमेंट और पर्चा फाड़ सांसदों पर भड़के पीएम मोदी

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। मोदी एक बार फिर से संसद की कार्यवाही ठप रखने के लिए विपक्ष पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने इसे संसद, संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के अन्य नेता शामिल थे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के ‘पापड़ी चाट’ वाले बयान को भी अपमानजनक बताया।
टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर बिना बहस बिल पास करवाने को लेकर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि कानून बना रहे हैं या पापड़ी चाट।

तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया था, ‘पहले 10 दिनों में मोदी-शाह ने 12 बिल पास करवाए और औसतन हर बिल को सिर्फ 7 मिनट मिले। कानून बना रहे हैं या फिर पापड़ी चार्ट!’ डेरेक ने इसके साथ ही एक चार्ट भी शेयर किया जिसमें बताया गया कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें से सबसे कम समय में कोकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल पास किया गया। इस बिल पर सर्फ 1 मिनट की चर्चा हुई।प्रह्लाद जोशी ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान आज कहा, ‘पापड़ी चाट बनाने वाला बयान अपमानजनक था। सदन में पर्चे फाड़कर फेंकना और उसके लिए माफी तक न मांगना, अहंकार था।’बता दें कि यह एक हफ्ते में दूसरी बार है जब सदन की कार्यवाही ठप रहने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टियां पेगासस हैकिंग और तीन कृषि कानूनों के मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा जारी रखे हुए हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,121फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें