29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्रवासियों के नाम पीएम मोदी की सौगात

महाराष्ट्रवासियों के नाम पीएम मोदी की सौगात

पीएम मोदी ने किया ;समृद्धि महामार्ग; का शुभारंभ

Google News Follow

महाराष्ट्र दौरे पर नागपुर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 11 दिसंबर, 2022 को राज्य को एक से बढ़ कर एक कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वप्रथम देश के छठे ‘वन्दे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चलेगी। पीएम मोदी ने 590 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किए जाने वाले नागपुर रेलवे स्टेशन और और 360 करोड़ रुपए में बन रहे अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी। 

उसके बाद पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया है, उसके निर्माण में 8650 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दूसरे चरण के मेट्रो के कार्यों का शिलान्यास भी कर दिया, जो 6700 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। पीएम मोदी इस दौरान फ्रीडम पार्क से खपरी तक मेट्रो की भी सवारी की। उन्होंने खुद अपने टिकट खरीदा और फिर मेट्रो पर सवार हुए। उन्होंने वहाँ मौजूद छात्रों से भी बातचीत की। 

साथ ही उन्होंने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले 520 किलोमीटर लंबे ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ के पहले चरण का भी उद्घाटन किया। 10 जिलों से होकर गुजरने वाला ये महामार्ग कुल मिला कर 701 किलोमीटर का है, जिसे 55,000 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। अमरावती, औरंगाबाद और नासिक जैसे शहरों के अलावा पूरे महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों को इस एक्सप्रेसवे से फायदा मिलेगा। बता दें कि पीएम मोदी ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, वो सीधे तौर पर महाराष्ट्र के 14 जिलों की तस्वीर बदल कर रख देने वाला है। साथ ही 24 जिलों के विकास में इससे मदद मिलेगी। समृद्धि महामार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और अजंता एलोरा गुफाओं, शिरडी, वेरुल, लोनार आदि जैसे पर्यटन स्थलों से जुड़ेगा। 

वहीं पीएम मोदी ने जिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का जुलाई 2017 में शिलान्यास किया था, उन्होंने उसका भी उद्घाटन किया। इसे 1575 करोड़ रुपए में बनाया गया है। इसमें फ़िलहाल 38 विभाग होंगे और कई सुपरस्पेशलिटी सुविधाएँ होंगी। इसके बाद पीएम मोदी का गोवा दौरा भी होना है। बता दें कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में जीरो पॉइंट से 10 किमी की यात्रा करके हिंदू हृदयस्मारत बालासाहेब ठाकरे समृद्धि एक्सप्रेसवे के पहले टोल प्लाजा तक यात्रा की। टोल प्लाजा पहुंचकर उन्होंने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। पीएम मोदी गोवा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। 

ये भी देखें 

पीएम मोदी ने किया देश के छठे ‘वन्दे भारत’ ट्रेन का उद्घाटन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें