28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने किया देश के छठे ‘वन्दे भारत’ ट्रेन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया देश के छठे ‘वन्दे भारत’ ट्रेन का उद्घाटन

वंदे भारत ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चलेगी।

Google News Follow

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) -नागपुर (महाराष्ट्र) मार्ग पर चलने वाली देश की छठी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन बिलासपुर से सुबह करीब 6.45 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन दोपहर 2 बजे नागपुर से चलकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वर्तमान में सुपरफास्ट ट्रेनों को नागपुर पहुंचने में लगभग सात घंटे लगते हैं, हालांकि यह ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे में दूरी तय करेगी। ट्रेन का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाएगा और रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में निर्धारित स्टॉप होंगे।  

2023 में सिकंदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है. नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन का पहली बार इस साल अक्टूबर में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर उद्घाटन किया गया था। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन के सभी कोच स्वचालित दरवाजों, जीपीएस-आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन उद्देश्यों के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक सीटों से लैस हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर हरी झंडी दिखाई गई थी।

ये भी देखें 

11 दिसंबर को पीएम मोदी का महाराष्ट्र और गोवा दौरा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें