27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाUP: गुजराती से अधिक पीएम मोदी को पसंद है हिंदी: अमित शाह

UP: गुजराती से अधिक पीएम मोदी को पसंद है हिंदी: अमित शाह

हमें अपनी राजभाषा को मजबूत करने की जरूरत

Google News Follow

वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद है। हमें अपनी राजभाषा को मजबूत करने की जरूरत है। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह 10:41 मिनट पर ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) पहुंचे। वहां पहले से जुटे हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे अमित शाह ने इसके पहले शुक्रवार देर शाम बड़ालालपुर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सभागार में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के प्रभारियों, जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया था। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान और लोक संपर्क सहित कुछ प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। इसके बाद गृहमंत्री ने वाराणसी में ही रात्रि विश्राम किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें