29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियायूपी में फिर योगी सरकार,उत्तराखंड-गोवा में खिलेगा कमल,पंजाब में फंसेगा पेंच

यूपी में फिर योगी सरकार,उत्तराखंड-गोवा में खिलेगा कमल,पंजाब में फंसेगा पेंच

Google News Follow

एबीपी न्यूज-सी वोटर ने अपने लेटेस्ट सर्वे में इन राज्यों का मूड बताया है, जिसके हिसाब से यूपी में एक बार फिर से भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है। वहीं, पंजाब में मामला फंसता नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 213 से 221 सीटें मिल सकती हैं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 152-160 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में पंजाब में मामला फंसता हुआ दिख रहा है। पंजाब के सर्वे ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, मगर बहुमत के आंकड़े को पार करने वाली एक भी पार्टी नहीं दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 42-50 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं अकाली दल को 16-24 और भाजपा को 1 सीट का अनुमान है। यहां सबसे अधिक फायदा आम आदमी पार्टी को होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के खाते में 47 से 53 सीटें जाती दिख रही हैं।

अगले साल उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा वापसी कर सकती है। हालांकि, मुकाबला कांटे की टक्कर का होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 41 फीसदी, कांग्रेस को 36 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 12 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की अगर बात करें तो राज्य में भाजपा को 36-40 सीटें, कांग्रेस को 30-34 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी।

सर्वे के अनुसार, गोवा में भाजपा को 19 से 23 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 से 6 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 12 सीटें मिल सकती हैं। अगर वोटों के लिहाज से देखें तो भाजपा को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि, कांग्रेस 19 फीसदी, आप 24 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 25 से 29 सीटें आ सकती हैं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए वहां पर कम से कम 31 सीटों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कांग्रेस को 20 से 24 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें