29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियानफरत की वजह से आस्था केंद्रों की गई उपेक्षा 

नफरत की वजह से आस्था केंद्रों की गई उपेक्षा 

पीएम मोदी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 

Google News Follow
पीएम मोदी छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड को कई सौगात भी दिए। पीएम मोदी ने चीन की सीमा से सटे भारत के आखिरी गांव माणा से देश में सांस्कृतिक और आस्था के केंद्र को विकसित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता की वजह से आस्था के केंद्रों को विकसित नहीं किया गया। जिन्हें उपेक्षित रखा गया।

पीएम मोदी ने इस दौरान लाल किले से दिए गए अपने भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि  कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर मैने लाल किले से अपील की थी कि हमें गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त होना होगा। क्योंकि आजादी के बाद भी इतने वर्षों से गुलामी की मानसिकता जकड़े हुए हैं। विकास के कार्य कुछ लोगों को अपराध की तरह लगते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां आस्था केंद्रों को उपेक्षा और नफ़रत की नजरों से देखा जाता रहा है। जबकि यही लोग विदेशों की संस्कृति की तारीफ करते नहीं थकते हैं। पर हमारे यहां इस कार्य को हेय दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को लेकर हीन भावना है, और आस्था केंद्रों पर अविश्वास है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के निर्माण के समय क्या हुआ था यह हम सब जानते हैं।ऐसा ही कुछ राम मंदिर के निर्माण के समय हुआ, जिससे हम परिचित हैं।

उन्होंने कहा गुलामी की मानसिकता ने हमारे पवित्र स्थलों को जर्जर अवस्था में पहुंचा दिया है। मंदिर स्थलों तक  जाने के लिए न सही  सड़क है, न पीने के लिए पानी की  व्यवस्था। सब तबाह हो चुका है। बावजूद इसके तब की सरकारों ने इन आस्था के केंद्रों की सुधा नहीं ली। इन आस्था के केंद्रों में करोड़ो लोगों की आस्था है। जहां की वे यात्रा करना चाहते हैं। जहां जाने के वे सपने पाल रखें है। लेकिन सरकारों न जाने किस गुलामी बकी मानसिकता से जकड़ी हुई थी कि इन मंदिरों तक आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं। इसके पीछे उनका स्वार्थ था। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ये लोग हमारी संस्कृति की शक्ति को समझ नहीं पाए। ये हमारे लिए ढांचा नहीं शक्तिपुंज हैं।
ये भी पढ़ें 

 

चोला-डोरा में नजर आये PM मोदी, केदारनाथ के दर्शन कर की पूजा अर्चना 

भारत के टॉप 10 दानवीरों में शामिल जेरोधा के ‘कामथ बंधू’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें