28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमधर्म संस्कृतिचोला-डोरा में नजर आये PM मोदी, केदारनाथ के दर्शन कर की पूजा...

चोला-डोरा में नजर आये PM मोदी, केदारनाथ के दर्शन कर की पूजा अर्चना 

 केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया

Google News Follow
पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। वहीं, आदि गुरु शंकराचार्य  की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी का ड्रेस चर्चा में है। बताया जा रहा है कि हिमाचल की एक महिला ने इस ड्रेस को बनाकर पीएम मोदी को गिफ्ट किया था।
गौरतलब है कि, इस ड्रेस की मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। जैसा की अक्सर होता रहा है। अब  बताया जा रहा है कि जब पीएम मोदी पिछले दिनों जब हिमाचल प्रदेश के दौरे गए थे तो एक महिला ने चोला दौरा ड्रेस गिफ्ट किया। यह महिला हिमाचल के चंबा की रहने वाली हैं। जिन्होंने इसे अपने हाथों से बनाया है।
 कहा जा रहा है कि महिला ने पीएम मोदी से वादा लिया है जब भी वे किसी ठंडे स्थान पर जाएंगे। तो इसे जरूर पहनेंगे। चोला दौरा पर महिला के हस्तकला  के बेहतरीन नमूने हैं।  जिसकी मीडिया में चर्चा है। अब जब पीएम मोदी ने केदारनाथ के दर्शन के लिए  उत्तराखंड पहुंचे तो उन्होंने इस स्पेशल ड्रेस को पहनकर महिला से किया वादा निभाया।इस बार पीएम मोदी बदरीनाथ भी गए। जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा पाठ की।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यहां रात बिताएंगे। जहां वे लगभग 20 घंटे समय बिताएंगे। पीएम मोदी इस दौरे के साथ ही उत्तराखण्ड को कई सौगात देने वाले हैं। रोपवे के अलावा , सड़क, पैदल ट्रैक सहित की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

ये भी पढ़ें 

‘देववैद्य धनवंतरी’ की प्रचलित पौराणिक कथा

चार धाम के दौरे के साथ ‘अनोखे रिकॉर्ड’ में शामिल होंगे पीएम नरेंद्र मोदी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें