25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

PM मोदी दूसरी बार अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित

बेंजामिन नेतन्याहू ने तीन बार अमेरिकी संसद का संयुक्त संबोधन किया है।

Google News Follow

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह उनका दूसरा मौका होगा। वह दूसरी बार संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है। किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री के लिए अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना सम्मान की बात मानी जाती है। मोदी ने इस सम्मान को पाने के लिए अमेरिकी संसद का शुक्रिया अदा किया है।

पीएम मोदी ट्वीट कर कहा, “इस तरह के निमंत्रण के लिए धन्यवाद। मुझे सम्मानित करने के लिए धन्यवाद। मैं एक बार फिर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। हमें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपनी वैश्विक राजनयिक साझेदारी पर गर्व है। यह साझेदारी लोकतंत्र के मूल्यों, मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता पर बनी है।”

पीएम मोदी अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। मोदी से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यह सम्मान मिल चुका है। नेतन्याहू तीन बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर चुके हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, विश्व के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने का सम्मान प्राप्त हुआ है।

वहीं कुछ दिनों पहले भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने का अनुरोध किया था। उसके बाद अमेरिकी कांग्रेस की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद मोदी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया और 3 जून को निमंत्रण भेजा गया।

पीएम मोदी सात साल पहले, अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले देश के पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। उनसे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को, अटल बिहारी वाजपेयी 14 सितंबर 2000, पी वी नरसिम्हा राव 18 मई 1994 और राजीव गांधी ने 13 जुलाई 1985 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। अब दो बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

ये भी देखें 

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 16 जून के बाद आएगा मानसून!

‘जरा हटके जरा बचके’ का शानदार प्रदर्शन, जानिए पांचवें दिन की कमाई

​अमृता फडणवीस धमकी मामला: शरद ,उद्धव और मोदी को ​फोटो​ ​भेजने की धमकी​!​

BBC ने की “कर चोरी”! आयकर विभाग ने दिल्ली मुंबई में मारा था छापा     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें