26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाPM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को ईद की दी मुबारकबाद

PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को ईद की दी मुबारकबाद

Google News Follow

नई दिल्ली। कोरोना के बीच मनाई जा रही बकरीद के मौके पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। राष्ट्रपति ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में मुबारकबाद दी।

पीएम मोदी ने बकरीद के मौके लिखा, ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अच्छी सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।
Eid Mubarak!
Best wishes on Eid-ul-Adha. May this day further the spirit of collective empathy, harmony and inclusivity in the service of greater good.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-अजहा प्रेम, त्‍याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्‍प लें।”
सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-ज़ुहा प्रेम, त्‍याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है। आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्‍प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 21, 2021
जामा मस्जिद पर पुलिस बल की तैनाती देखी गई। कोरोना वायरस प्रतिबंधों के मद्देनजर बेहद कम लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। शाही इमाम अब्दुल ने कहा, “तीसरी लहर के मद्देनजर हमें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करने की जरूरत है। हमने जामा मस्जिद में सीमित लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति देने का फैसला किया था। 15-20 लोगों ने नमाज अदा की।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें