30.2 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी बोले,संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस,जनता के सामने करें 'एक्सपोज'

PM मोदी बोले,संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस,जनता के सामने करें ‘एक्सपोज’

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से साफ कहा कि कोरोना पर जब बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया और दूसरे दलों को भी इसमें आने से रोका, कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है। ऐसे में सांसद जनता और मीडिया को कांग्रेस का असली चेहरा दिखाए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और वी मुरलीधरन की ओर से बीजेपी संसदीय दल की बैठक के दौरान यह बताया गया कि बीते हफ्ते लोकसभा और राज्यसभा में क्या-क्या हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे जनता और मीडिया के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाएं कि किस तरह वे न तो बैठकों में शामिल हो रहे हैं और न ही सदन में कोई काम होने दे रहे हैं।

संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। विपक्ष पेगासस जासूसी मामले और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर हंगामा कर रहा है। सोमवार को भी हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही छह बार स्थगित करनी पड़ी थी। इस दौरान विपक्षी पार्टी के सांसदों ने पोस्टर लेकर सदन में पूरे दिन हंगामा जारी रखा था। मंगलवार को भी राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों के हंगामे के बाद कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सांसदों की मांग है कि सदन की कार्यवाही तब तक नहीं होने दी जाएगी जब तक पेगासस फोन हैक मामले पर चर्चा कराने और इसकी उच्‍च स्‍तरीय जांच कराने की मांग पूरी नहीं की जाती।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें