30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाGood News: रिकॉर्ड vaccination पर PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कही...

Good News: रिकॉर्ड vaccination पर PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कही यह बात

Google News Follow

नई दिल्ली। देश में एक दिन में 80 लाख से अधिक लोगों को टीका लगने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा ,”आज टीकाकरण का रिकॉर्ड तोड़ती संख्या उत्साहजनक है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना रहेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार सोमवार से हर नागरिकों को मुफ्त में टीका उपलब्ध करवा रही है। इस संबंध में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी। नई टीकाकरण नीति के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने कंपनियों से 75 फीसदी वैक्सीन खुद रही है जबकि 25 फीसदी टीका प्राइवेट अस्पताल खरीद सकते हैं। नई नीति के अनुसार केंद्र सरकार अब खुद टीका खरीदेगी और फिर राज्यों को सप्लाई करेगी। इससे पहले राज्यों को खुद टीका खरीदने को कहा गया था।

Today’s record-breaking vaccination numbers are gladdening. The vaccine remains our strongest weapon to fight COVID-19. Congratulations to those who got vaccinated and kudos to all the front-line warriors working hard to ensure so many citizens got the vaccine.
-Narendra Modi, @narendramodi

रिकॉर्ड टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘आज की रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण संख्या खुश करने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूत हथियार बनी हुई है। उन सभी को बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया और सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी बधाई जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इतने सारे नागरिकों को टीका मिल सके। वेलडन इंडिया’
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड के टीके की 2.98 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक टीके की 29,35,04,820 खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को केंद्र के मुफ्त और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से प्रदान की गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें