32 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का असम दौरा आज, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की देंगे...

PM मोदी का असम दौरा आज, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात

एम्स और तीन मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 14 अप्रैल को असम जाएंगे। पीएम मोदी लगभग 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। बाद में एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नलबाड़ी मेड‍िकल कॉलेज, नागांव मेड‍िकल कॉलेज और कोकराझार मेड‍िकल कॉलेज शामिल हैं।

पीएम असम में ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरूआत करेंगे, साथ ही लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड बांटेंगे। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में करीब 1.1 करोड़ जन आरोग्य कार्ड बांटे जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी का यह असम दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राज्य अपना मशहूर ‘रंगोली बिहू’ उत्सव मना रहा है। इसलिए पीएम मोदी बिहू नृत्य भी देखेंगे। इसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।

असम में आज रोंगाली बिहू मनाया जाएगा। हर साल बोहाग यानी मध्य अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाने वाला रोंगाली या बोहाग बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत करता है और समुदाय के बीच व्यापक रूप से मनाया जाता है। असमिया वर्ष में तीन बार बिहू मनाते हैं, जो खेती के विशिष्ट चक्रों का प्रतीक है- जनवरी में भोगली या माघ बिहू, अप्रैल में बोहाग या रोंगाली बिहू और अक्टूबर में कोंगाली बिहू।

ये भी देखें 

PM Modi: पारंपरिक चिकित्सा पद्धति जीवन का एक समग्र विज्ञान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें