27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियालता मंगेशकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

लता मंगेशकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 4.15 बजे गायिका लता मंगेशकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। बता दें कि रविवार सुबह लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उन्हें ‘भारत की कोकिला’ कहा जाता था। लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया।

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके आवास पेडर रोड से मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम करीब साढ़े चार बजे सार्वजनिक दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम करीब पांच बजे के लगभग पीएम नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से मुंबई उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

मालूम हो कि लता मंगेशकर के सम्मान में देश दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने  उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा  “शब्दों से परे पीड़ा” है कि “दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी” हमें छोड़ गई थी।  वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”

लता मंगेशकर पार्श्व गायन में एक ताकत थीं। अपने सात दशक लंबे करियर में, उन्होंने हमें ऐ मेरे वतन के लोगो, लग जा गले, ये कहां आगे हैं हम और प्यार किया तो डरना क्या जैसे संगीत रत्न दिए। उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए, उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनगिनत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें  

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देश में शोक की लहर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें