35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने महारानी एलिजाबेथ से मुलाक़ात का बताया किस्सा  

PM मोदी ने महारानी एलिजाबेथ से मुलाक़ात का बताया किस्सा  

कहा -महात्मा गांधी का उपहार संभाल कर रखी थीं 

Google News Follow

Related

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार निधन हो गया। वे 96 साल की थी। उनके  निधन पर कई हस्तियों ने दुःख जताया है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के यादगार पलों याद किया। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि मै उनके निधन से आहत हूं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महारानी एलिजाबेथ के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा कि 2015 और 2018 में अमेरिका दौरे पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मेरी यादगार मुलाकात हुई थी। मै उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूल सकता। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे एक रुमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी का उपहार दिया था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रुप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों के लिए प्रेरक की तरह काम किया। पीएम मोदी आगे लिखते है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय  दिया। उनके निधन से मै आहत हूं।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा है कि एक युग बीत चुका है। उन्होंने अपने देश को सात दशकों से अधिक समय तक चलाया। मै ब्रिटेन के लोगों  के दुःख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

ये भी पढ़ें 

एलिजाबेथ द्वितीय 15 देशों की थी महारानी 

2024 ​​की चुनावी बयार​: ममता बनर्जी का ऐलान, कहा,मैं, नीतीश कुमार और​…!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें