29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियागणतंत्र दिवस: PM मोदी ने उत्तराखंड की टोपी, मणिपुर गमछा पहनकर चौंकाया  

गणतंत्र दिवस: PM मोदी ने उत्तराखंड की टोपी, मणिपुर गमछा पहनकर चौंकाया  

Google News Follow

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने पहनावे से सबको चौंकाया। उन्होंने इस बार उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी और मणिपुर का पारंपरिक गमछा पहने नजर आए। उनके पहनावे की खूब चर्चा हो रही है। इसको लोग आगामी विधानसभा से जोड़ कर भी देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 26 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे तो वे उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहने नजर आए। जिस पर कमल का चिन्ह था। जो उत्तराखंड का राज्य फूल है। वह जब भी केदारनाथ में पूजा करते हैं तो इस फूल का इस्तेमाल करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पीएम की पसंद की पोशाक में एक्सेसरीज उन राज्यों से जुड़ी हुई हैं, जहां अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। पीएम ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फिर राजपथ के लिए रवाना हुए जहां गणतंत्र दिवस परेड हो रही है। अमर जवान ज्योति को 21 जनवरी को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अनन्त ज्वाला में मिला दिया गया था। 23 जनवरी को उन्होंने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा अस्थाई व्यवस्था है। प्रतिमा के पूर्ण होने पर उसे रिप्लेस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

384 लोगों को वीरता पुरस्कार का ऐलान, नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक  

तिरंगे का अपमान: सोशल मीडिया पर अमेजन के खिलाफ भड़के यूजर्स    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें