27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी आज शाम 6 बजे विदेश में भारतीय मिशन प्रमुखों से...

पीएम मोदी आज शाम 6 बजे विदेश में भारतीय मिशन प्रमुखों से करेंगे बात

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज यानि शुक्रवार शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भारतीय मिशनों प्रमुखों, वाणिज्य क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स आदि से बातचीत करेंगे।बातचीत की मुख्य वजह निर्यात को बढ़ाना है। पीएमओ द्वारा ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ‘लोकल गोज ग्लोबल-मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड ”विषय पर चर्चा करेंगे।

At 6 PM today, Shri @narendramodi be interacting with Heads of Indian Missions abroad and those from the world of trade and commence. The discussions would be around the theme of ‘Local Goes Global – Make in India for the World.’
— PMO India (@PMOIndia) August 6, 2021
उल्लेखनीय है कि देश का निर्यात जुलाई में 47.19 प्रतिशत बढ़कर 35.17 अरब डॉलर रहा।  निर्यात में वृद्धि का मुख्य कारण पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में मजबूत वृद्धि है। मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के लिए 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, साल 2014 में मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जिसका उद्देश्य देश में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य देश की जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाना है।
मेक इन इंडिया एक तरह का स्वदेशी अभियान है, जिसमें अर्थव्यवस्था के कम से कम 25 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के तहत कंपनियों को खुद के प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस योजना का एकमात्र मकसद भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब में बदलना है। देश में विदेशी निर्माताओं को आमंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें