28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटरेल भरो आंदोलन कर ठाकरे सरकार पर क्यों बरसे दरेकर और भातखलकर?...

रेल भरो आंदोलन कर ठाकरे सरकार पर क्यों बरसे दरेकर और भातखलकर? जानें

Google News Follow

मुंबई। आम जनता को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने संबंधी मांग को लेकर भाजपा ने आज मध्य और पश्चिम रेलवे परिसरों में रेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चर्चगेट,चर्नी रोड और कांदिवली रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होकर ठाकरे सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।

दरेकर पर लगाया बिना टिकट यात्रा का जुर्माना

प्रदर्शनकारियों ने ठाकरे सरकार के खिलाफ किए इस उग्र आंदोलन के दरमियान विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने ठाकरे सरकार पर सवाल दागा कि जब आम लोगों को बस और हवाई जहाज से यात्रा की अनुमति है, तो उन्हें ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति क्यों नहीं है ? बिना यात्रा करने के लिए इस दौरान रेलवे द्वारा दरेकर पर 260 रुपए का जुर्माना लगाया गया। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे। प्रदर्शन में शामिल होने आए विधायक राहुल नार्वेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांदिवली में विधायक अतुल भातखलकर के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिक एकत्रित थे। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर ठाकरे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

क्या न्यायालय के कहने के बाद भी नहीं जागेगी राज्य साकार?

आंदोलन के दौरान दरेकर ने उन पर बिना टिकट यात्रा के लिए लगाया गया जुर्माना भरते हुए कहा, ‘ हमने कानून तोड़ा, बिना टिकट यात्रा की, इस पर 260 रुपए का जुर्माना लगाया गया है, हम उसका विरोध नहीं करते। पुलिस-रेल प्रशासन अपना-अपना काम कर रहे हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन हम सरकार की नीति का विरोध करते हैं। आप हमें कोई भी सजा दें, हमें गिरफ्तार कर लें, हम आम आदमी के लिए लड़ते रहेंगे। ‘ उन्होंने यह भी कहा, “जिन नागरिकों को वैक्सीन की दो खुराकें मिली हैं, उन्हें स्थायी रूप से यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए, यह हमारी पुरानी मांग है। अब न्यायालय ने भी इस बारे में सरकार को हिदायत दी है। हम कहते हैं, तो वह राजनीति करने की तरह लग सकता है, लेकिन, क्या न्यायालय के कहने के बाद भी राज्य सरकार नहीं जागेगी?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें