29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी और मंत्रियों की बैठक रद्द, कैबिनेट विस्तार पर होने वाली...

PM मोदी और मंत्रियों की बैठक रद्द, कैबिनेट विस्तार पर होने वाली थी चर्चा  

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों के साथ मंगलवार को होने वाली बैठक रद्द हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा होने वाली थी। यह बैठक शाम को 5 बजे होने वाली थी। पीएम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थी। इस मंत्रिमंडल में सहयोगियों और नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

माना जा रहा था कि इस मीटिंग में होम मिनिस्टर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री जैसे धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर हिस्सा लेने वाले थे। इससे पहले 20 जून को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने 2019 से लेकर 2021 तक सरकार के कामकाज को लेकर बात की थी और मंत्रियों का फीडबैक भी लिया था। केंद्रीय कैबिनेट में कुल 79 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से फिलहाल 53 ही हैं। इस तरह से 26 नए मंत्रियों के लिए पद खाली हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में अहम बैठकें करने वाले थे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव को फिलहाल दिल्ली में ही रहने के लिए कहा गया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें