28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाIndia Today Conclave 2023: पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था, उपलब्धियां और विपक्ष पर...

India Today Conclave 2023: पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था, उपलब्धियां और विपक्ष पर क्या-क्या बोला?

इंडिया टुडे कांक्लेव 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान पीएम ने देश में हो रहे विकास के कामों के बारे में बताया।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने शनिवार, 18 मार्च, 2023 को ‘इंडिया टुडे’ के कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कॉन्क्लेव में 7वीं बार आने के लिए आभार जताया। वहीं पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज सारे एक्सपर्ट एक स्वर में कहते हैं, ये भारत का समय है। पीएम मोदी ने भारत को दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक और विचारक आज के समय को भारत का समय बता रहे हैं। सम्बोधन के दौरान मोदी ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं अब भ्रष्टाचारियों पर एक्शन और उनके लामबंद होकर सड़कों पर उतरने की खबरें आती हैं।।

पीएम ने कहा कि दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है। एक तरफ 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी कोरोना तो दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित है ‘द इंडिया मूमेंट’ की बात होना आम बात नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मैनुफैक्चरर्स और स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है। इतना ही नहीं, पीएम ने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के शुरुआती 75 दिनों की उपलब्धियाँ गिनवाईं। उन्होंने कहा कि इसी साल देश का ग्रीन बजट आया। शिवमोगा में एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। मुंबई मेट्रो के अगले फेज की शुरुआत हुई। देश का सबसे बड़ा रीवर-क्रूज चालू हुआ। बेंगलूरू-मैसूर एक्सप्रेस वे की शुरुआत हुई। मुंबई से विशाखापट्नम के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई।

भारत ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र के विजेताओं के नाम किया। तुमकुरु में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ। एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन ऑर्डर दिया। भारत ने महिला इंटरनेशनल टी-20 में वर्ल्ड कप जीता है। देश को दो ऑस्कर जीतने की खुशी मिली है। 75 दिनों में जी-20 की 28 बैठकें हुई हैं यानी हर तीसरे दिन एक बैठक। इसी दौरान एनर्जी समिट हुई। बेंगलुरु में हुए एयरो इंडिया में हिस्सा लेने के लिए 100 से अधिक देश भारत आए। 75 दिनों में ही सिंगापुर के साथ यूपीआई लिंक-इन की शुरुआत हुई। तुर्किये की मदद के लिए ऑपरेशन चलाया। कुछ समय पहले ही भारत-बांग्लादेश के बीच गैस पाइपलाइन का लोकार्पण हुआ।

पीएम ने बताया कि भारत ने ई-संजीवनी के माध्यम से 10 करोड़ टेली कंसल्टेशन का मुकाम हासिल किया 8 करोड़ नए टैप वॉटर कनेक्शन देने का मुकाम हासिल किया है। यूपी-उतराखंड में रेलवे नेटवर्क के 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हुआ। कूनो नेशनल पार्क में नए चीतों का बैच आया है।

पीएम विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि कहीं भी शुभ होता तो हमारे देश में काला टीका लगाने की परंपरा होती है। आज देश में इतना शुभ हो रहा है कि कुछ लोगों ने काला टीका लगाने का जिम्मा उठा लिया है ताकि नजर न लग जाए।

ये भी देखें 

Artificial Intelligence: क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिसकी हो रही चर्चा?     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें