29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनिया"सच या झूठ" राहुल गाँधी का रेप केस बयान, जानकारी देने के...

“सच या झूठ” राहुल गाँधी का रेप केस बयान, जानकारी देने के लिए मांगा समय

राहुल गांधी ने श्रीनगर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बयान दिया था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है।

Google News Follow

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को तब तक सदन में बोलने नहीं देंगे, जब तक कि वह लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है तो विपक्ष अडाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति पर अड़ा हुआ है।

वहीं आज दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागरप्रीत हुड्डा और डीसीपी राहुल गांधी के घर के बाहर मौजूद रहे। पुलिस के इस एक्शन के बाद कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है। एक-एक कर कई कांग्रेस नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। पवन खेड़ा, अशोक गहलोत, शक्ति सिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंहवी और जयराम रमेश राहुल के आवास पर पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

दरअसल कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने बयान दिया था जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। इसी परिपेक्ष्य में 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है। दिल्ली पुलिस राहुल से महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, ताकि कानूनी कारवाई की जा सके।

वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, राहुल गांधी को अपने मूर्खता वाले बयानों से बाज आना चाहिए। वह इस तरह के बयान देते हैं जिस से देश की महिलाओं और लोगों का अपमान होता है। जब गलत बयानबाज़ी करेंगे तो पुलिस और जांच एजेंसियां तो उनसे पूछताछ करेगी ही। राहुल गांधी को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

स्पेशल सीपी सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात हो चुकी है। राहुल ने जल्द जानकारी देने की बात कही है। राहुल ने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए, जिसके बाद वह अपना बयान देंगे। दिल्ली पुलिस के अनुसार राहुल ने कहा कि यात्रा इतनी लंबी थी कि मुझे याद करके बताना होगा कि हमारे साथ यात्रा में कौन जुड़ा था।

ये भी देखें 

India Today Conclave 2023: पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था, उपलब्धियां और विपक्ष पर क्या-क्या बोला?

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें