25 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाPMने जिलाधिकारियों से की बात, कहा, आकांक्षी जिलों के लोगों में बढ़ने...

PMने जिलाधिकारियों से की बात, कहा, आकांक्षी जिलों के लोगों में बढ़ने की तड़प  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी शनिवार को देशभर के जिलाधिकारियों से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने इस दौरान कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश कई जिले पिछड़े गए। इसके साथ ही इन जिलों पर पिछड़ा होने का तगमा लगा दिया गया। लेकिन अब यही आकांक्षी जिले विकास और प्रगति का नया इतिहास लिख रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों से जिस तरह से इन पिछड़े जिलों पर ध्यान दिया गया तो ये जिले अवरोधक नहीं गतिवर्धक बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब ये पिछड़े जिले देश की प्रगति के आंकड़ों को नीचे कर देते थे, वहीं जो जिले अच्छा करते थे उन्हें भी  निराश कर देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। जब से इन जिलों पर ध्यान दिया जा रहा है तब से यह प्रगति की ओर अग्रसर हैं। आज ये आकांक्षी जिले विकास की नई इबादत लिख रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जो जिले पहले तेज गति के साथ प्रगति करने वाले थे, आज कई मायनों में आकांक्षी जिलों ने  उनसे अच्छा काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास ने हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है और उसे एक नया तरह से स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आकांक्षी जिलों ने काम किया है वह विश्वविद्यालयों में शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि जिलों में जनधन खातों अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने  कहा कि आकांक्षी जिलों के लोगों में आगे बढ़ने की काफी लालसा है।

ये भी पढ़ें 

हार से बौखलाए ट्रंप ने वोटिंग मशीनों को जब्त करने का दिया था आदेश

जिस थाने का तेंदुलकर के फैन सुधीर ने किया था उद्घाटन उसी में पुलिस ने पीटा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें