पार्थिव ने जियोस्टार पर कहा, “आयरलैंड के खिलाफ नतीजा चौंकाने वाला था। खराब क्रिकेट खेलने के बाद आप आयरलैंड को हराने की उम्मीद नहीं कर सकते। पिछले दो से ढाई साल में, भारतीय क्रिकेट में क्षेत्ररक्षण सबसे चिंताजनक रहा है। चाहे पुरुष टीम हो, महिला टीम हो या फिर जूनियर क्रिकेट, हर स्तर पर यही हाल है।
क्षेत्ररक्षण के अलावा, भारत के पूर्व विकेटकीपर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी आक्रमण बनाने के टीम के तरीके पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि भारत को सभी फॉर्मेट के जाने-माने नामों पर निर्भर रहने के बजाय खास तौर पर टी20 क्रिकेट के लिए सही गेंदबाज तैयार करने शुरू करने चाहिए। दूसरी बात, जैसे हमारे पास बल्लेबाजी में टी20 विशेषज्ञ हैं, वैसे ही हम गेंदबाजी में भी क्यों नहीं देखते? हम हमेशा सोचते हैं, ‘बुमराह वापस आएगा और काम करेगा, फिर हम प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों पर वापस जाते हैं। हमारे पास प्रिंस यादव और मोहसिन खान जैसे गेंदबाज भी हैं, इसलिए हमें टी20 विशेषज्ञ गेंदबाज पर भी ध्यान देना होगा।
पार्थिव ने भारत के बल्लेबाजी संतुलन पर कहा कि मौजूदा बाएं हाथ का शीर्ष क्रम लंबे समय के लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस संदर्भ में, उन्होंने तिलक वर्मा के बल्ले से फॉर्म में लौटने के महत्व पर जोर दिया।
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, “मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि हम किसी और उपकप्तान को बाहर न होते देखें। हमारे पास जिस तरह का बल्लेबाजी क्रम है, वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकता। अगर आपके शीर्ष क्रम के सात बल्लेबाज में से छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, तो वह बल्लेबाजी क्रम काम नहीं करेगा। कहीं न कहीं बदलाव तो करने ही होंगे। अब, कौन टीम में आता है और किस दाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका मिलता है, मुझे नहीं पता। तिलक वर्मा को रन बनाने की जरूरत है।”
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,118 हुई, बचाव अभियान जारी!



