29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाम्यांमार में शक्तिशाली भूकंप, बैंकॉक तक कांप उठी धरती !

म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप, बैंकॉक तक कांप उठी धरती !

यांगून और अन्य प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। म्यांमार के अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हमने हताहतों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।"

Google News Follow

म्यांमार में शुक्रवार (28मार्च)को 7.7 रिक्टर स्केल तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग दहशत में इमारतों से बाहर निकल आए।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मंडाले शहर के पास था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के तुरंत बाद कुछ देर के लिए संचार सेवाओं में बाधा आई, लेकिन अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

Huge earthquake with magnitude 7.7 hits Myanmar, with shockwaves felt hundreds of miles... - LBC

यांगून और अन्य प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। म्यांमार के अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हमने हताहतों और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।”

Latest news: Earthquake shakes Thailand and Myanmar | blue News

 

बैंकॉक में भी भूकंप के झटकों से कई ऊंची इमारतों में कंपन महसूस किया गया, जिससे सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत के गिरने की सूचना है, लेकिन हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ऊंची इमारतों के हिलने और एक अपार्टमेंट के ढहने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इनकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Myanmar earthquake: One dead and temples damaged - BBC News

भूकंप के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। म्यांमार भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां पहले भी ऐसे झटके महसूस किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

काबुल में अमेरिकी दूतावास के पुनः खुलेगा, तालिबान प्रशासन का बड़ा दावा

लंदन में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें