31 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
होमदेश दुनियाप्रकाश राज की ‘जगमाए संगीतम’ 4 सितंबर को रिलीज होगी! 

प्रकाश राज की ‘जगमाए संगीतम’ 4 सितंबर को रिलीज होगी! 

इस सीरीज में अभिनेता क्लासिकल कर्नाटक संगीत के एक जाने-माने और समर्पित उस्ताद शास्त्री के रोल में नजर आएंगे।

Google News Follow

Related

अभिनेता प्रकाश राज अमेजन प्राइम वीडियो की तेलुगु ओरिजिनल वेब सीरीज ‘जगमाए संगीतम’ के मेकर्स ने गुरुवार को रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इसमें कर्नाटक म्यूजिक की परंपरा को आज के नए साउंड के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। इस सीरीज में अभिनेता क्लासिकल कर्नाटक संगीत के एक जाने-माने और समर्पित उस्ताद शास्त्री के रोल में नजर आएंगे।

पवित्र मंदिरों वाले शहर वैकुंठपुरम की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में परंपरा, परिवार की विरासत और सालों से छुपे राज दिखाए जाएंगे। प्रकाश राज का किरदार इस सीरीज के म्यूजिक और इमोशनल सफर का केंद्र है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर बताया कि सीरीज 4 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने लगेगी। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “जब परंपरा मिलती है स्टारडम से तो दो आवाजें अपना सुर ढूंढने की कोशिश करती हैं, सीरीज ‘जगमाए संगीतम’, 4 सितंबर।”

प्राइम वीडियो इंडिया के एसवीओडी ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल मधोक ने सीरीज को लेकर कहा, “‘जगमाए संगीतम’ एक बेहतरीन कहानी है, जो म्यूजिक की इमोशनल ताकत का जश्न मनाती है और साथ ही परिवार, विरासत और खुद को खोजने जैसे यूनिवर्सव थीम को भी दिखाती है।

असल में यह सीरीज परंपरा, महत्वाकांक्षा और अपना रास्ता खुद बनाने की हिम्मत के बारे में हमेशा रहने वाले सवाल करती है। पालनाति सूर्य प्रताप के खास क्रिएटिव विजन के तहत सुष्मिता कोनिडेला के जोशीले प्रोडक्शन के सपोर्ट से और विशाल चंद्रशेखर के दिल को छू लेने वाले म्यूजिक से, यह सीरीज एक ऐसा अनुभव देती है जो कल्चर से जुड़ा हुआ है और यूनिवर्सल रूप से जुड़ा हुआ है।”

प्रोड्यूसर सुष्मिता कोनिडेला ने कहा, “शुरू से ही, इस सीरीज के जरिए हम एक ऐसी कहानी बताना चाह रहे थे, जहां म्यूजिक सिर्फ दुनिया का हिस्सा न हो बल्कि वह इमोशनल भाषा बन जाए, जिसके जरिए एक पारिवार वह जाहिर करे जो वह हमेशा शब्दों में बयां नहीं कर सकता: प्यार, टकराव, चाहत, गर्व, उम्मीद और आखिर में ठीक होना।”

पलनाती सूर्य प्रताप द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘जगमाए संगीतम’ में कई बड़े कलाकार की लिस्ट है, जिनमें मेका श्रीकांत, मधुबाला, अक्षय लगुसानी और सुष्मिता शेट्टी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा, सीरीज में सुमन, सिज्जू मेनन, शफी, झांसी, रघु बाबू येरा, रॉकेट राघव, नागी जबरदस्त, मिर्ची किरण, केशव दीपक, प्रियंका नलकारी, माणिक रेड्डी, प्राची ठाकर और रूपा लक्ष्मी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर तेलुगु में स्ट्रीम होगी, जिसमें इंग्लिश सबटाइटल और तमिल में डब होंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,641फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें