28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाप्रयागराज महाकुंभ: संगम भगदड़ की साजिश पर अखाड़ा परिषद का बड़ा खुलासा!

प्रयागराज महाकुंभ: संगम भगदड़ की साजिश पर अखाड़ा परिषद का बड़ा खुलासा!

कच्छा बनियान गैंग और Youtubers पर भगदड़ की रची साजिश| 

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ के संगम नगरी में हुई भगदड़ की अभी जांच जारी है| इस बीच अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बड़ा बयान आया है| उन्होंने कच्छा बनियान गैंग और Youtubers पर भगदड़ की साजिश रचने का आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है| इन दो गैंग्स के खिलाफ जांच होना जरूरी है|

बता दें कि 28 जनवरी को मौनी अमावस्या की रात डेढ़ बजे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन यानी त्रिवेड़ी के संगम पर मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी|इस बीच भगदड़ को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आने लगे|ऐसे ही एक वीडियो में कच्छा बनियान वाले हुड़दंगियों की भी चर्चा होनी शुरू हुई|अब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसमें साजिश की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग की है|

भगदड़ की जांच न्यायिक आयोग, पुलिस और एसटीएफ कर रही भगदड़ की त्रिस्तरीय जांच चल रही है| एक तरफ तीन सदस्यीय न्यायिक समिति इसकी जांच कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस और एसटीएफ भी इसकी सच्चाई पता करने में लगी है|

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने इन वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कच्छा बनियान वाले हुडदंगियों की इस हादसे में कोई भूमिका तो नहीं है| रविंद्र पुरी ने इस मामले को उठाते हुए मांग की है कि वीडियो में दिख रहे हुडदंगियों की सघन जांच की जानी चाहिए, जिससे कि महाकुंभ को बदनाम करने वालों की पहचान हो सके|

रविंद्र पुरी का कहना है कि महाकुंभ से पहले ही सनातन को बदनाम करने की कोशिश शुरू हो गई थी| सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए सनातन विरोधी और वामपंथियों ने कई यूट्यूबर को इस काम में लगा दिया था| 

बता दें कि अखाड़ा परिषद ने कहा कि सनातन की शक्ति के प्रतीक इस कुंभ मेले को नाटक नौटंकी की तरह पेश करने की शुरुआत हो गई| महाकुंभ में ऐसे रील बनाने वालों ने आत्मा पर चोट करना शुरू कर दिया| ऐसे लोगों पर भी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए|

पीएम मोदी ने किया संगम स्नान: वहीं दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 5 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे| पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया| वह नाव में सवार होकर अरैल घाट से गंगा स्नान के लिए पहुंचे| 

पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे| राज्य के दोनों डिप्टी सीएम भी पीएम मोदी के साथ थे| पीएम के इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं|

यह भी पढ़ें-

MahaKumbh 2025: पीएम मोदी ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी!, मां गंगा की पूजा की!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें