30 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियाट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 करोड़ फॉलोअर, एलन मस्क टॉप पर

ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 करोड़ फॉलोअर, एलन मस्क टॉप पर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 37.7 मिलियन फॉलोअर।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री मोदी की गिनती आज दुनिया के प्रभावशाली नेताओं में होती है। देश में वह सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों में फॉलोअर हैं। वहीं अब ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 90 मिलियन पहुंच गई है। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में से एक बन गए हैं।

बेशक, वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीयों में टॉप पर हैं। उनके फॉलोअर्स में ट्विटर प्रमुख एलन मस्क भी शामिल हैं। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं। वे कुल 195 लोगों को फॉलो करते हैं। तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर 2 हजार 589 लोगों को फॉलो करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 2009 में ट्विटर पर आए, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद एक साल के अंदर उनके एक लाख फॉलोअर्स हो गए। जुलाई, 2020 में, मोदी प्रधान मंत्री के रूप में छह करोड़ फॉलोअर्स के मील के पत्थर तक पहुंच गए। ‘वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स’ ने 9 जुलाई को इस सूची की घोषणा की। 

इसके मुताबिक, ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 10 लोगों में प्रधानमंत्री मोदी अकेले भारतीय हैं। इस सूची में मोदी आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है जिनके 8.66 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री लेडी गागा जिनके 8.41 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

14.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एलन मस्क इस सूची में शीर्ष पर हैं। तो वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 13 करोड़ 21 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद 1.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ गायक जस्टिन बीबर और 10.89 मिलियन फॉलोअर्स के साथ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। तो वहीं विश्व नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के तीन करोड़ 73 लाख और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के दो करोड़ फॉलोअर्स हैं।

ये भी देखें 

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं छोड़ सकेंगे

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा

विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर किया हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, घटना में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें