28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा यह अस्वीकार्य है

मणिपुर घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा यह अस्वीकार्य है

वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं।

Google News Follow

मणिपुर हिंसा के बीच महिलाओं का भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाओं का नग्न परेड करवा रही भीड़ उन्हें खींचकर गैंगरेप के लिए खेतों की तरफ ले जाती दिखाई पड़ रही है। दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं।

इस घटना पर मणिपुर पुलिस ने बयान देते हुए कहा “अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।”

मणिपुर के इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ वह पूरा तरह अस्वीकार्य है। सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी चीज की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है।

सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि हम सरकार को थोड़ा समय दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार को निर्देश दिया कि इस घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ जो भी कार्रवाई हो, उसके बारे में कोर्ट को पूरी जानकारी दी जाए। सीजेआई ने इस मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार तक टाल दी।

वहीं संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मणिपुर की घटना को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं। लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। इससे 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर माताओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएँ।

ये भी देखें 

ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 करोड़ फॉलोअर, एलन मस्क टॉप पर

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं छोड़ सकेंगे

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा

मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी, कहा दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें