29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं  

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं  

Google News Follow

देशभर में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई नेताओं ने देशवासियों को त्यौहार की शुभकामनायें दी। दो साल बाद होली पर कोई प्रतिबंध नहीं है। नहीं तो कोरोना वायरस की वजह से दो साल होली पर कई प्रतिबंध लगाए गए थे।  लेकिन इस बार कोरोना वायरस का प्रकोप कम और एक तरह से नगण्य है।  होली के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीयों से राष्ट्र में भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की “आप सभी को होली की बहुत बहुत बधाई। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के हर रंग लाए।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी होली त्यौहार की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “रंगों, खुशी और खुशियों का यह महान त्योहार सभी के जीवन में खुशी, शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्र को होली की बधाई दी। “होली के विशेष अवसर पर बधाई। यह रंगों, सकारात्मकता, जीवंतता, खुशी और सद्भाव से जुड़ा त्योहार है।”बता दें कि देशभर में रंग का पर्व होली धूमधाम से मनाई जा रही है। लोगबाग रंग में सराबोर होकर हंसी ख़ुशी से होली मना  हैं।

ये भी पढ़ें 

 

हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को मिल सकता है मौका, बशर्ते …. 

 

US की धमकी के बावजूद रूस से तेल खरीदेगा भारत, करेंसी होगी मजबूत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें