29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर की घटना पर अब प्रिंयका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस ने...

मणिपुर की घटना पर अब प्रिंयका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस ने की न्याय की मांग

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Google News Follow

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से पूरा देश आक्रोशित हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का गुस्सा फूटा है। वहीं अब बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटना पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने गुस्सा जाहिर करते हुए इसे सामूहिक शर्म बताया और पूरे देश से इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील भी की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, “यह एक वीडियो वायरल हो रहा है। जघन्य अपराध होने के 77 दिन बाद कार्रवाई किए जाने से पहले तर्क? कारण? कोई फर्क नहीं पड़ता-क्या और क्यों, स्थितिजन्य या परिस्थितिजन्य, हम महिलाओं को किसी भी मामले में खेल का मोहरा बनने नहीं दे सकते।” ये एक सामूहिक शर्म की बात है और ‘मणिपुर की महिलाओं के लिए न्याय’ होना चाहिए. कहा, “सामूहिक शर्म और गुस्से को अब केवल एक चीज के लिए एक यूनिफाइड आवाज में उठाने की जरूरत है- तुरंत न्याय।”

वहीं इससे पहले बॉलीवुड के अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे, जया बच्चन, कियारा आडवाणी, संजय दत्त और रितेश देशमुख सहित तमाम स्टार्स ने भी मणिपुर में महिलाओ के साथ हुई क्रूरता की निंदा की थी।

गौरतलब है कि मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। जिसमें महिलाओं की परेड निकालने को लेकर एक वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा था। यह घटना चार मई की बताई जा रही है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आरोप है कि दोनों महिलाओं को खेत में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप हुआ।

ये भी देखें 

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी का घर जलाया

मणिपुर घटना का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा यह अस्वीकार्य है

यौन शोषण मामले में बृजभूषण को मिली राहत, बिना परमिशन देश नहीं छोड़ सकेंगे

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बॉलीवुड सेलेब्स का फूटा गुस्सा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें