34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामा'पार्वती’ को बाइक पर बिठाकर महंगाई का विरोध, ‘शिवजी’ पहुंच गए जेल

‘पार्वती’ को बाइक पर बिठाकर महंगाई का विरोध, ‘शिवजी’ पहुंच गए जेल

इस घटना की बजरंग दल की नगांव जिला इकाइयों और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी निंदा की है। इन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

Google News Follow

Related

अभी हाल ही में निर्देशक लीना मणिमेकलाई द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ पोस्टर पर देश भर में भारी आक्रोश के बीच असम के नगांव में एक पुरुष और एक महिला ने भगवान शिव और देवी पार्वती का रूप धारण कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसको लेकर अब विवाद छिड़ गया है।
इस घटना की बजरंग दल की नगांव जिला इकाइयों और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी निंदा की है। इन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

विवाद शनिवार शाम को शुरू हुआ जब शिव और पार्वती का रूप धारण किए हुए एक महिला और एक पुरुष ईंधन, खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध में सड़कों पर उतर आए। बाइक सवार दोनों नगांव के कॉलेज चौक पहुंचे। यहां उन्होंने वाहन में ईंधन खत्म होने पर ड्रामा किया।

इसके बाद कलाकार बड़ा बाजार इलाके में पहुंचे और ऐसा ही नुक्कड़ नाटक किया। स्टंट ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस नाटक की आलोचना की और युवकों पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

इसके बाद नगांव सदर पुलिस स्टेशन में अभिनेता जोड़ी (बिरिंची बोरा और करिश्मा) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार, घर से करोड़ों का कैश ,भ्रष्टाचार लगा आरोप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें