29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाश्रीलंका के राष्ट्रपति फरार, घर से करोड़ों का कैश ,भ्रष्टाचार लगा आरोप

श्रीलंका के राष्ट्रपति फरार, घर से करोड़ों का कैश ,भ्रष्टाचार लगा आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, ये भ्रष्टाचार के प्रत्यक्ष सबूत हैं कि किस तरह से राजपक्षे परिवार ने देश को लूटा है और अपना खजाना भरा है।

Google News Follow
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की स्थिति काफी गंभीर है और देश दिवालिया हो चुका है और इन सबके बीच लोगों का गुस्सा भी फूटा हुआ है और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी उनके निवास स्थान में घुस गये।
हालांकि, खुद श्रीलंकन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे तो नहीं मिले, लेकिन लोगों को राष्ट्रपति आवास से करोड़ों रुपये मिले हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या गोटाबाया राजपक्षे ने भ्रष्टाचार किए हैं?

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने फिर से उग्र रूप धारण कर लिया है। आज हजारों की संख्या में सरकार की नीतियों से नाराज प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। खबर के मुताबिक, मौका पाते ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे वहां से भाग गए। कोलंबो से नाराज जनता के कई वीडियो वायरल हुए हैं।
माना जाता है कि, राजपक्षे सरकार की खराब आर्थिक नीतियों की वजह से देश में ये आर्थिक संकट आया है और पिछले हफ्ते श्रीलंकन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघ ने देश की संसद में ऐलान किया था, कि अब श्रीलंका दिवालिया हो चुका है।

श्रीलंका में पिछले कई महीनों से प्रदर्शन किए जा रहे हैं और राजधानी कोलंबो में एक चौराहे पर मार्च महीने से लोग श्रीलंका की राजपक्षे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के आवास से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दर्जनों लग्जरी कारों के काफिले को देखा जा सकता है। राष्ट्रपति के कारों के काफिले में बीएमडब्ल्यू और मर्सडीज जैसी कारें हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, ये भ्रष्टाचार के प्रत्यक्ष सबूत हैं कि किस तरह से राजपक्षे परिवार ने देश को लूटा है और अपना खजाना भरा है।
यह भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका: जोहान्सबर्ग के बार में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें