30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामासाउथ अफ्रीका: जोहान्सबर्ग के बार में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

साउथ अफ्रीका: जोहान्सबर्ग के बार में गोलीबारी, 14 लोगों की मौत

पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी थी| मावेला ने कहा कि 11 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में दो की और मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई| ​

Google News Follow
साउथ अफ्रीका के सोवेटो टाउनशिप में जोहान्सबर्ग के पास एक बार में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत होने का मामला प्रकाश आया है| पुलिस लेफ्टिनेंट इलियास मावेला के अनुसार यह गोलीबारी बीती रात करीब 12.30 बजे के आसपास हुई|

पुलिस लेफ्टिनेंट ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी थी| मावेला ने कहा कि 11 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में दो की और मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई| ​
ईएनसीए अखबार के अनुसार मामले की छानबीन कर रहे अधिकारीयों का कहना है कि मरने वालों की उम्र 19 से 35 साल के बीच है। ऑरलैंडो पुलिस स्टेशन के कमांडर ब्रिगेडियर नॉनहलानहला कुबेका ने कहा कि अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। ऑनलाइन पोस्ट में दिल दहला देने वाले फुटेज में बार में मौज-मस्ती करने वालों के शव फर्श पर पड़े दिख रहे हैं। क्वाज़ुलु-नताल में पीटरमैरिट्सबर्ग बार में एक दिन पहले हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें-

CM शिंदे ​ने​ की विट्ठल ​महापूजा​, राज्य की उन्नति व विकास को लेकर कृत संकल्प

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें