31 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमदेश दुनियाPSL में बॉल टैंपरिंग के बाद लगी 5 रन की पेनल्टी; शाहीन...

PSL में बॉल टैंपरिंग के बाद लगी 5 रन की पेनल्टी; शाहीन अफरीदी और लाहौर कलंदर्स पर बैन का खतरा!

पाकिस्तान फिर शर्मसार

Google News Follow

Related

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बॉल टैंपरिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें लाहौर कलंदर्स पर मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद टीम को 5 रन की पेनल्टी दी गई, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया।

यह मामला कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान सामने आया। दूसरी पारी के 19 ओवर के बाद अंपायरों को संदेह हुआ कि गेंद की स्थिति बदली गई है। इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी और शर्फुद्दौला ने गेंद की जांच की और पाया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

इस दौरान कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान को गेंद के साथ बातचीत करते और उसे संभालते हुए देखा गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

अंपायरों ने कराची किंग्स को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिए और गेंद को तुरंत बदल दिया। इस फैसले के बाद आखिरी ओवर में कराची को 14 की बजाय सिर्फ 9 रन की जरूरत रह गई, जिससे मैच पूरी तरह पलट गया। कराची ने यह मुकाबला 3 गेंद शेष रहते जीत लिया। मैच के बाद शाहीन अफरीदी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि गेंद से छेड़छाड़ हुई या नहीं। हम वीडियो देखकर इस पर चर्चा करेंगे। 5 रन की पेनल्टी से नुकसान हुआ, लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल का कहना है कि यदि आरोप साबित होते हैं, तो सिर्फ फखर जमान ही नहीं, बल्कि कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है। कमरान अख्तर ने कहा, “अगर यह बॉल टैंपरिंग साबित होती है, तो कप्तान और अन्य खिलाड़ियों पर भी बैन लगाया जा सकता है।”

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए बॉल टैंपरिंग विवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि उस मामले में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें:

1,000 से ज्यादा बम धमाकों की फर्जी धमकीयां भेजने वाला गिरफ्तार

₹80,000 करोड़ में 60 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक लुढ़का; कारण जानिए! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,968फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें