28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापंजाब: मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर...

पंजाब: मोगा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तारी!

Google News Follow

पंजाब के मोगा जिले में सोमवार (17 मार्च) सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ गांव रामू वाला में हुई, जहां पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए पहले से ही जाल बिछा रखा था।

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने जानकारी दी कि आरोपी 12 फरवरी को डाला पंचायत सदस्य के घर के बाहर हुई फायरिंग में शामिल था। इस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला बाहर के किसी अपराधी के इशारे पर किया गया था।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग करने वाला आरोपी मोगा में मौजूद है और किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।

पुलिस ने आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि आरोपी बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा,”मैं पुलिस टीम की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस गैंग के एक महत्वपूर्ण सदस्य को गिरफ्तार किया है। अब उससे पूछताछ की जाएगी ताकि उसके नेटवर्क और अन्य अपराधों की जानकारी जुटाई जा सके।”

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किन अन्य वारदातों में शामिल रहा है और किन अपराधियों से उसका संपर्क था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें:

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में बनेगा ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’, यूपी के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ से ली प्रेरणा !

बिहार: जहानाबाद में मटका फोड़ने को लेकर हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमला, कई घायल

यमन: अमेरिकी हवाई हमलों में 53 की मौत, 100 से अधिक घायल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें