भगवंत मान का ऐलान: पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ 1 पेंशन       

भगवंत मान का ऐलान: पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ 1 पेंशन         

Before the farmers' siege of the assembly, the Punjab government called a meeting, trying to avoid controversy!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों की पेंशन फार्मूले में बड़ा बदलाव का ऐलान किया है।अब तक किसी कोई जितनी बार विधायक बनता था उतनी बार उसके पेंशन की राशि जुड़ती चली जाती थी ,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब केवल कोई कितनी बार विधायक बने सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। मतलब अब इसमें कोई राशि नहीं जुड़ेगी। चाहे वह कितनी ही बार विधायक बने।

भगवंत मान ने  ट्वीट कर लिखा कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। युवा डिग्रियां लेकर घर बैठें। जिन्होंने नौकरियां मांगी, उन्हें लाठी मिली और उन पर पानी फेंका गया। ऐसे में उस समस्या को खत्म  करने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग जनता से वोट मांगते हैं और लोग विधायक बन जाते हैं। कोई एक बार कोई तीन चार से ज्यादा से बार विधायक बनते हैं। उन्हें लाखों रूपये की पेंशन मिलती है।
किसी को पांच लाख तो किसी को चार लाख पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कुछ ऐसे लोग भी नहीं जो विधायक और संसदीय  दोनों का पेंशन उठा रहे हैं। अब इस पर पंजाब सरकार बड़ा फैसला करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई कितनी बार भी विधायक बने उसे सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। जिसे जनता की भलाई के लिए खर्च किया जायेगा।
 ये भी पढ़ें                              

शपथ ग्रहण समारोह: आज इतिहास रचेंगे आदित्यनाथ योगी    

पल्लवी जोशी का वार: नरसंहार से दो दिन पहले अब्दुल्ला ने दिया था इस्तीफा   

Exit mobile version