27.3 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनिया​​ कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस !

​​ कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस !

भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।'

Google News Follow

Related

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगता है कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज सुबह उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि पंजाब पुलिस की टीम गाजियाबाद स्थित उनके घर पहुंची है।
हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर पंजाब पुलिस उनके घर क्यों पहुंची है और मामला क्या है। लेकिन उनके ट्वीट से सियासत गरमाने के आसार हैं।उन्होंने अपने ट्वीट में पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी दी है।

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।

एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’

पंजाब पुलिस की चार पुलिसकर्मियों की एक टीम कुमार विश्वास के घर पहुंची और कुमार विश्वास को एक नोटिस दिया, जिसमें कहा गया है कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिस वक्त पंजाब पुलिस पहुंची उस वक्त कुमार विश्वास घर पर ही मौजूद थे।

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया था। कुमार विश्वास ने कहा था कि 2017 के विधानसभा चुनाव से केजरीवाल ने उनसे कहा था कि या तो पंजाब का CM बनूंगा या फिर एक नए देश का PM बनूंगा ।

यह भी पढ़ें-

‘बाबा का बुलडोजर’ दिल्ली में भी चला  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें