29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाPurvanchal Express Way बढ़ाएगा विकास की स्पीड

Purvanchal Express Way बढ़ाएगा विकास की स्पीड

Google News Follow

लखनऊ से पूर्वी यूपी के शहरों को जोड़ने का काम करेगा Purvanchal Express Way । लखनऊ से गाजीपुर तक का यह 340 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे कई खासियतों से लैस है। यहां फाइटर जेट उतारे जा सकेंगे और विकास को भी रफ्तार मिल पाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह यूपी के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा। इस एक्सप्रेसवे से एक तरफ यूपी में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी तो वहीं बिहार के बक्सर से लखनऊ तक का सफर महज 4 घंटे में ही तय हो सकेगा, जिसमें अभी 7 से 8 घंटे तक लगते रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ से यूपी के मऊ, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी जैसे जिले आसानी से जुड़ सकेंगे।

1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई 341 किलोमीटर है। इसकी शुरुआत लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित चंदूसराय गांव से होगी। यह बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजपीर को जोड़ेगा। इससे किसानों को फसलों को ले जाने और कारोबार में मदद मिलेगी।

2. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला आजमगढ़ में 2018 में रखी थी। महज तीन साल में इसे पूरा करके योगी सरकार ने प्रोजेक्ट की गति दिखाई है।

3. इस एक्सप्रेसवे को तैयार करने में 22,500 करोड़ रुपये की लागत आई है।

4. छह लेन का यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर से लखनऊ तक का सफर महज 3.5 घंटे में ही तय करा देगा। इसमें अधिकतम स्पीड लिमिट 100 किमी प्रतिघंटा रखने का फैसला लिया गया है।

5. हालांकि अभी इस एक्सप्रेसवे में पेट्रोल पंप और नाश्ते एवं खानपान आदि के लिए व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि आप इस पर सफर करना चाहते हैं तो फिर पेट्रोल टंकी पहले से ही फुल कराके निकलना होगा।

6. इस एक्सप्रेसवे पर प्रति 100 किलोमीटर की दूरी पर रेस्तरां, टॉयलेट, पेट्रोल पंप, गैराज समेत अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर काम चल रहा है।

7. एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले के कूड़ेभार में एक तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है। इस पर वायुसेना के विमान इमरजेंसी लैंडिंग कर सकेंगे।

8. इस एक्सप्रेसवे पर कुल 18 फ्लाईओवर, 7 रेलवे ब्रिज, 7 लंबे पुल, 104 छोटे पुल, 13 इंटरचार्ज और 241 अंडरपास भी मौजूद हैं।

9. यह उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब तक का देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें