सिंधु, जो अभी नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पॉडकास्ट पर कोहली के साथ हुई बातचीत को याद किया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा कि उन्होंने कोहली से तब बात की थी जब उन्हें लग रहा था कि कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन कोहली का जवाब बहुत सीधा-सादा था।
यह सलाह सिंधु को बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि कोहली ने उन्हें नतीजों की चिंता करने के बजाय मुकाबले पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कहीं भी और किसी भी चीज के लिए मैदान पर उतरूं और बस अपना खेल खेलूं।
31 साल की सिंधु ने यह भी बताया कि वह कोहली के संपर्क में रहती हैं और अपनी उपलब्धियां उनके साथ शेयर करती हैं। सिंधु ने कहा, “जब भी मैं जीतती हूं, तो मैं अपनी खुशी शेयर करती हूं और बताती हूं कि मैंने यह या वो जीता है। हाल ही में मैं उनसे मिली थी। ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा अच्छा लगता है जिसने इतनी सफलता हासिल की हो और उनसे कुछ सुझाव या सलाह लेना भी बहुत अच्छा होता है।”
सिंधु ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने महिला सिंगल्स के अपने पहले मैच में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सिर्फ 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।



