28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमदेश दुनियाराधा विरह और कर्तव्य पुकार, श्रीकृष्ण का दिव्य रूप कृष्णावतारम् में दिखेगा

राधा विरह और कर्तव्य पुकार, श्रीकृष्ण का दिव्य रूप कृष्णावतारम् में दिखेगा

3 मिनट 30 सेकंड का ट्रेलर बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया है। इसकी शुरुआत राधा और श्रीकृष्ण की रासलीला से होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती है।

Google News Follow

Related

आगामी महाकाव्य फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया है। यह ट्रेलर भगवान श्री कृष्ण की दिव्य दुनिया की एक खूबसूरत झलक दिखाता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे नियति उन्हें प्रिय राधा से दूर ले जाती है।

3 मिनट 30 सेकंड का ट्रेलर बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया है। इसकी शुरुआत राधा और श्रीकृष्ण की रासलीला से होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती है। फिर, इसके बाद जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, तो कहानी और भावुक हो जाती है। इसमें दिखाया जाता है कि श्रीकृष्ण को अपने कर्तव्य को निभाने के लिए अपने प्रेम का त्याग करना पड़ता है।

ट्रेलर में वृंदावन का उनका बचपन, बांसुरी की मधुर धुन और राधा के साथ उनका प्यारा रिश्ता सभी का मन मोह लेता है। श्रीकृष्ण को प्रेम, दया और दिव्य शक्ति का प्रतीक बताया गया है।

आगे चलकर कुरुक्षेत्र के युद्ध का दृश्य दिखाया जाता है, जहां श्रीकृष्ण अर्जुन को सही रास्ता दिखाते हैं। यह हमें सिखाता है कि हमेशा धर्म की जीत होती है और अधर्म का अंत होता है। श्रीकृष्ण महाभारत के मुख्य पात्र हैं। उन्होंने भगवदगीता के माध्यम से हमें कर्तव्य, धर्म और भक्ति का गहरा ज्ञान दिया है।

यह फिल्म भक्ति भाव को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी। फिल्म की पटकथा प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी ने लिखी है। अयनंका बोस ने इसकी सिनेमैटोग्राफी का काम संभाला है। संगीत प्रसाद एस का है, प्रोडक्शन डिजाइन चोक्कास भारद्वाज का, कॉस्ट्यूम निधि याशा के और गीत इरशाद कामिल के हैं।

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ को एए फिल्म्स दुनियाभर के सिनेमाघरों में 7 मई 2026 को रिलीज किया जाएगी। इसे क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के साजन राज कुरुप, शोभा संत और अथास्रिकथा मोशन पिक्चर्स की पूनम श्रॉफ व पार्थ गज्जर ने बनाया है।

यह फिल्म भक्ति भाव को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी। यह दिव्य प्रेम की कहानी को भव्य स्तर पर दिखाएगी। फिल्म तीन भागों की सीरीज का पहला हिस्सा है।

यह भी पढ़ें-

 

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका: रोहित शर्मा अगले दो IPL मैच से बाहर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,442फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें