30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी हवा, ट्वीट कर...

हिजाब विवाद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी हवा, ट्वीट कर कही ये बात…      

Google News Follow

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के कॉलेज में हिजाब को लेकर जारी विवाद में कूद पड़े हैं। आजकल राहुल गांधी हिंदुत्व की आलोचना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर विवाद में कूद कर तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। किसी विवाद का समाधान खोजने के बजाय विवाद पैदा करना कांग्रेस की नियति रही है। अब उसी काम को राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं।

अब कर्नाटक के हिजाब विवाद में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों का भविष्य ख़राब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले को और हवा देने का काम किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश छात्राओं की शिक्षा में बाधा डालकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया “छात्राओं के हिजाब को उनकी शिक्षा के रास्ते में आने देकर, हम भारत की बेटियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञान देती हैं। वह अंतर नहीं करती।

बता दें कि कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज में कुछ छात्रों द्वारा हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा है। उडुपी के एक कॉलेज में शुरू हुआ हिजाब विवाद पूरे जिले के अन्य स्कूलों में फैल गया है। कुंदापुरा के एक सरकारी कॉलेज ने छात्राओं से हिजाब पहनकर कॉलेज नहीं आने को कहा। पिछले दिनों कुछ छात्रों ने कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर विरोध जताते हुए भगवा शॉल लेकर आये थे। इस मामले को संसद में भी उठाया गया। डीएमके के सांसद एस कुमार ने  इस मामले केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

 ये भी पढ़ें 

बसंत पंचमी: राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति नायडू और PM मोदी ने दी बधाई  

ओवैसी ने Z श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इंकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें