34 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाRajasthan: वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे की हालत नाजुक

Rajasthan: वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे की हालत नाजुक

Google News Follow

Related

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे ब्रेनट्यूमर से पीड़ित हैं। निहारिका सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी हैं। पिछले छह महीने से निहारिका मस्तिष्क के कैंसर रोग से पीड़ित हैं। दिल्ली के फ़ोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधू निहारिका राजे का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है।

निहारिका राजे के खराब स्वास्थ्य के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह भी पिछले लंबे समय से राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन पिछले माह जब झालावाड़ जिले में बाढ़ के हालात बने तो उस दौरान वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह झालावाड़ आए थे, लेकिन तब भी उनके मन में निहारिका राजे के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं थी, इसीलिए वसुंधरा राजे ने अपने खानपुर दौरे के दौरान चांदखेड़ी जैन तीर्थ में चातुर्मास कर रहे प्रसिद्ध जैन संत मुनि सुधा सागर महाराज से भी निहारिका के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की थी और निहारिका के लिए आशीर्वाद मांगा था।

निहारिका सिंह की शादी 2000 में दुष्यंत सिंह से हुई थी, वह झांसी के सम्थार के पूर्व राजघराने की राजकुमारी रही हैं, निहारिका के पिता और सम्थार राजघराने के शासक रणजीत सिंह कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। रणजीत सिंह, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के मामा हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें