29.6 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमदेश दुनियाराम चरण-उपासना ने पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया, बधाई!

राम चरण-उपासना ने पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया, बधाई!

राम चरण और उपासना ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही राजकुमारी को प्यार से थामे हुए नजर आए।

Google News Follow

Related

टॉलीवुड जोड़ी राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। माता-पिता बनने के बाद यह पहली बार है, जब उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की बस एक झलक ही दिखाई थी।

शनिवार को राम चरण और उपासना ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही राजकुमारी को प्यार से थामे हुए नजर आए।

अपनी बेटी को उसके खास दिन पर एक जॉइंट पोस्ट में बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्लिनकारा, हमारी प्यारी सी बच्ची” और इसके साथ रेड हार्ट और इविल हार्ट इमोजी भी लगाए।

राम चरण ने जून 2012 में शादी की थी। जून 2023 में दंपति ने बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी। पिछले साल दिवाली के दौरान उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फरवरी में इस कपल के जुड़वां बच्चे-एक लड़का और एक लड़की हुए।

दूसरी बार पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए ‘आरआरआर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमारे लिए बहुत खुशी और आभार की बात है। हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं।”

हाल ही में राम चरण और उपासना ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नन्हे हाथों वाली एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। कैप्शन में उन्होंने बस “हार्ट इज फुल” लिखा और साथ में एक इन्फिनिटी इमोजी भी लगाया था।

 
यह भी पढ़ें-

कोल्हापुर में अमित शाह ने किया अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना का शिलान्यास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,304फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें