30 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या मंदिर: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दस दिन चलेगा अनुष्ठान 

अयोध्या मंदिर: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दस दिन चलेगा अनुष्ठान 

राम मंदिर में 20 फीट में फैले गर्भ का डिजाइन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किया गया है।

Google News Follow

Related

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का सभी लोगों  को बेसब्री से इंतजार है। अगले साल 24 जनवरी को राम भक्तों के लिए खोले जाने की पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 14 जनवरी से शुरू होगा जो दस दिन तक चलेगा। इस परियोजना के पहले चरण का काम इस साल के अंत तक  पूरा कर लिया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का शुभारम्भ 14 जनवरी यानी की मकर संक्रांति के बाद शुरू होगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 14 से लेकर 24 जनवरी के बीच रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा। अभिषेक के के लिए शुभ दिनों का चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि  इस अभिषेक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की स्थापना होगी।
निर्माण कार्य में लगे लोगों ने बताया कि मंदिर की नींव एक हजार वर्षो तक चलने वाली है। इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री  हर आपदा से बचाने में सक्षम हैं। वहीं 20 फीट में फैले गर्भ का डिजाइन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किया गया है। जिसमें गर्भनाल को दर्शाने वाला एक लंबा पाइप है। जो मूर्ति की नींव से जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें     

अब सीमा हैदर के परिवार की कुंडली खंगाल रही पुलिस, जाने वजह        

अफसरों की नियुक्ति-तबादला मामला: अध्यादेश पर SC का केंद्र को नोटिस 

​अजित पवार के लिए देवेन्द्र फडणवीस ने छोड़ा वित्त मंत्री?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,254फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें