29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियारामदास आठवले बिगाडेंगे मायावती का समीकरण,भाजपा को फायदा?

रामदास आठवले बिगाडेंगे मायावती का समीकरण,भाजपा को फायदा?

Google News Follow

लखनऊ/मुंबई। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि RPI उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम, दलित तथा पिछड़े वर्गों के दबदबे वाली 10-12 सीटों पर भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बातचीत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पहले से एनडीए में है, उत्तर प्रदेश के चुनाव में आरपीआई को साथ रखना चाहिए और कुछ सीटें आरपीआई को देनी चाहिए। इसके बारे में मैंने जे.पी.नड्डा से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने कल अमित शाह से बात की कि अगर आरपीआई को साथ रखेंगे तो बहुजन समाज पार्टी का भारी नुकसान हो सकता है और उसमें बीजेपी का अच्छा फायदा हो सकता है।”

आरपीआई केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक घटक है और अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी आगामी 26 सितंबर को सहारनपुर में ‘बहुजन कल्याण यात्रा’ के जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी अपने अभियान की शुरुआत करेगी जिसका समापन 18 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में एक विशाल रैली के तौर पर होगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि न तो भाजपा और न ही प्रधानमंत्री मोदी मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और वे ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना पर विश्वास करते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें