29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाआतंकियों के धरपकड़ के बीच योगी सरकार मऊ में भी बनाएगी ATS...

आतंकियों के धरपकड़ के बीच योगी सरकार मऊ में भी बनाएगी ATS सेंटर

Google News Follow

लखनऊ। पाकिस्तानी आतंकियों की धरपकड़ के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देवबंद के बाद अब मऊ में भी एटीएस कमांडो सेंटर बनाया जाएगा। यूपी में लगातार हो रहे अप्रिय घटनाओं को देखते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है। यह जानकारी यूपी डीजीपी मुकुल गोयल ने एक इंटरव्यू में दी।

पिछले दिनों ही कई आतंकी और मददगार इस रडार पर आ चुके हैं। क्योंकि नेपाल से जुड़ा भारत का सबसे बड़ा खुला बॉर्डर यूपी में ही लगता है। ऐसे में इसकी जरूरत समझी जा रही थी. एटीएस कमांडो सेंटर के जरिए तालिबानी समर्थकों पर लगाम कसने की तैयारी भी हो रही है। लखनऊ और नोएडा में पहले से ही कमांडो सेंटर खोले जाने की तैयारियां चल रही हैं। नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और लखनऊ में अमौसी के पास कमांडो सेंटर खोले जा रहे हैं। ट्रेनिंग सेंटर में आतंकी हमलों से बचाव के लिए हर तरह के गुर कमांडो को सिखाए जाएंगे। देवबंद और बिहार से सटे पूर्वांचल में पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आते रहे हैं।
मऊ जिले की सदर तहसील सदर के परदहां गांव में स्थित गाटा संख्या 2281 मि. रकबा 0.2690 हेक्टेयर व गाटा संख्या 2282 मि. रकबा-0.0323 हेक्टेयर को मिला कर कुल 0.3013 हेक्टेयर अर्थात कुल 3013 वर्ग मीटर भूमि एटीएस को आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। पिछले महीने प्रदेश सरकार ने सहारनपुर के देवबंद समेत प्रदेश के 12 जिलों मेरठ, अलीगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी व झांसी में एटीएस यूनिट की स्थापना करने का फैसला लिया था। यही वजह है कि कमांडो सेंटर खोलने के लिए इस जगह को चुना गया है।बता दें कि मंगलवार और बुधवार को यूपी एटीएस ने कई आतंकी पकड़े।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें