28.1 C
Mumbai
Saturday, May 2, 2026
होमदेश दुनियाविजयादशमी पर्व पर रावण दहन, आतिशबाजी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था​!

विजयादशमी पर्व पर रावण दहन, आतिशबाजी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था​!

पुलिस ने इन इलाकों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा ताकि भीड़ और यातायात में अव्यवस्था न हो। 

Google News Follow

Related

देशभर में बृहस्पतिवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आगरा शहर में भी दशहरा उत्सव की विशेष तैयारियां की गई हैं। रामलीला मैदान, सेंट जॉन्स सहित कई कालोनियों और मोहल्लों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। शहर के प्रमुख आयोजनों में हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान और सेंट जॉन्स में मुख्य कार्यक्रम होंगे, जहां बड़े मेले का आयोजन भी किया जाएगा। पुलिस ने इन इलाकों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है। मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा ताकि भीड़ और यातायात में अव्यवस्था न हो।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

वाहनों की आवाजाही को लेकर विस्तृत प्लान जारी किया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोक दिया गया है और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वहीं, हरीपर्वत, लोहामंडी, सेंट जॉन्स चौराहा, पुरानी मंडी और बिजलीघर जैसे क्षेत्रों में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

मुख्य आयोजन के तहत बिजलीघर रामलीला मैदान पर रात 11 बजे 120 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इससे पहले मथुरा और अलीगढ़ के बीच आतिशबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके विजेता को सम्मानित किया जाएगा। सेंट जॉन्स में भी 80 फीट ऊंचे रावण का पुतला मध्यरात्रि को दहन किया जाएगा।

इसके अलावा, विभिन्न समितियों ने अपने-अपने कार्यक्रम तय किए हैं। वैश्य बोर्डिंग हाउस में दशहरा मेला समिति द्वारा वृद्धजन, मेधावी और समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजयादशमी का पर्व धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

विजयादशमी पर बिहार में रावण दहन, बारिश और वज्रपात का अलर्ट! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें