30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाRBI: रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगे होंगे लोन  ...

RBI: रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोतरी, महंगे होंगे लोन    

छठीं बार नीतिगत दरों की गई बढ़ोत्तरी  

Google News Follow
आरबीआई ने रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। महंगाई दर कम होने के बावजूद आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी किया है। यह फैसला आरबीआई ने एमपीसी की बैठक के बाद लिया है।केंद्रीय बैंक ने छटवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी किया है।

आरबीआई ने लगातार छठीं बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। देश में महंगाई दर में गिरावट के बाद भी शीर्ष बैंक ने नीतिगत दरों को बढ़ाया है। जिसके बाद रेपो रेट 6.25 फीसदी के बजाय 6.50 फीसदी हो गया है। आरबीआई के इस फैसले से होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन महंगे हो जाएंगे और लोन लेने वालों को ज्यादा EMI चुकाना होगा। यह फैसला आरबीआई ने एमपीसी की बैठक के बाद लिया है। जिससे आम जनता को बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि हाल ही में बजट पेश किया गया है।
बुधवार को आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद इस फैसले का ऐलान किया। वैसे भी जानकार पहले से ही रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की संभावना जाता रहे थे। इसके साथ ही RBI ने चालू वित्त वर्ष 2022 -23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 6.8 को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया।
रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर बैंक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। इसमें वृद्धि से मतलब यह है कि बैंकों से लिया गया लोन अब महंगा हो जाएगा और EMI में भी बढ़ जायेगी। इससे पहले केंद्रीय बैंक मुद्रास्पर्ति को काबू में लाने के लिए छटवीं बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी किया है।

ये भी पढ़ें

अडानी ग्रुप की जोरदार वापसी शेयरों का गिरना बंद, इन शेयरों में तेजी?

कमलनाथ के खिलाफ विरोध के सुर, मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर रार    

तुर्की भूकंप: नागपुर के ज्योतिष ने 4 माह पूर्व की थी भविष्यवाणी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें