28 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाRCB के हारने पर तलाक की धमकी, पोस्टर से मचा हड़कंप!

RCB के हारने पर तलाक की धमकी, पोस्टर से मचा हड़कंप!

एक महिला फैन ने जो किया वह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।​ लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

Google News Follow

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी की फाइनल में एंट्री ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। लेकिन इस खुशी के माहौल में एक महिला फैन ने जो किया वह इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। उसका एक पोस्टर इतना वायरल हुआ कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई लोग इस पोस्टर को देख के इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

29 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर 1 मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान एक महिला फैन लाल साड़ी पहनकर दर्शकों के बीच पहुंची और एक पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था, “अगर RCB फाइनल नहीं जीतती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।” पोस्टर पर उसने अपना इंस्टाग्राम हैंडल (@chiraiya_ho) और #KingKohli भी लिखा था।
यह पोस्टर देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने गंभीर चर्चा भी शुरू कर दी।

एक यूजर ने चुटकी ली, “RCB जीते या हारे, इनका तलाक तो तय लग रहा है।” दूसरे यूजर ने पूछा, “बेचारे पति की क्या गलती है?” एक और यूजर ने लिखा, “किस्मत वाला है ये पति, जो क्रिकेट मैच की वजह से वायरल हो गया।”  अब तक इसे 67 हजार से ज्यादा व्यूज और 1.3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह पोस्टर अब आरसीबी के फैंस की दीवानगी और क्रिकेट के लिए उनके प्यार का एक उदाहरण बन गया है।

बता दें कि आरसीबी की टीम अब तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेल चुकी है, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। अब चौथी बार टीम ने फाइनल में जगह बनाई है और इस बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम से काफी उम्मीदें हैं।

आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार और मुंबई इंडियंस ने 6 बार फाइनल में खेला है। अब सबकी नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं। क्या आरसीबी इस बार ट्रॉफी जीतेगी? या फिर वह पोस्टर बस एक मजेदार किस्सा बनकर रह जाएगा? हालांकि, अब तो यह फाइनल मैच के बाद ही पता चलेगा कि क्या यह सीजन आरसीबी के नाम रहेगा या नहीं।
​यह भी पढ़ें-

ओडिशा में ED अधिकारी गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी 5 करोड़ रिश्वत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें